पटना ब्रेकिंग: कंकड़बाग में 18 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी
राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में फंदे से लटककर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। मृतक छात्र की पहचान सत्यम उर्फ उत्कर्ष कुमार के रूप मेंहैई ।
पटनाः राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में फंदे से लटककर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। मृतक छात्र की पहचान सत्यम उर्फ उत्कर्ष कुमार के रूप मेंहैई ।
जो वैशाली के महुआ का रहने वाला बताया जा रहा है। सत्यम पटना में एक निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि छात्र प्राईवेट कोचिंग में पढ़ाई करता था। वह JEE- मेन्स की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कंकड़बाग थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है। एनबीसी 24 के लिए अजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट।